फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona awareness

मास्क न पहनने पर 10 का चालान, सात हजार जुर्माना

विज्ञापन
corona awareness
कठुआ। जिले में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को प्रशासन की गठित टीमों ने जिले के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए, और जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन जारी रही इस कार्रवाई के दौरान कठुआ में प्रशासन की गठित टीम ने तहसीलदार गौरव शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे रोड और औद्योगिक क्षेत्र में औचक जांच की। इस दौरान 10 ऐसे लोगों का चालान करते हुए सात हजार रुपये जुर्माना वसूला जोकि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ के बावजूद मास्क का उपयोग नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार गौरव शर्मा ने कहा कि भले ही जिले में कोरोना के मामलों में कमी आई है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि हम पूर्ण मुक्त हो चुके हैं। देश के कुछ प्रदेशों में अब भी कोरोना महामारी की तरह फैला हुआ है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित केरल राज्य है। ऐसे में अपने आसपास अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर इक्का-दुक्का लोगों से किया जा रहा नियमों का उल्लंघन आम लोगों को इस ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। लिहाजा, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती करना जरूरी हो गया है। क्योंकि, यही लोग पूरे समाज को सरकार के बनाए नियमों का उल्लंघन करने के लिए उकसा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई आने वाले दिनों में भी इसी तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed