{"_id":"60e5f5af8ebc3e651565a04e","slug":"corona-awareness-kathua-news-jmu238978351","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना ने लोगों में बांटी कोरोना से बचाव की सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना ने लोगों में बांटी कोरोना से बचाव की सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। सेना की गुर्ज डिवीजन की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के तहत सीमावर्ती गांव गोपाला चक में एक शिविर का आयोजन कर लोगों में कोरोना से बचाव की सामग्री वितरित की गई। लोगों को सैनिटाइजर, मास्क, हैंड वॉश, ऑक्सीमीटर, ग्लब्ज वगैरह दिए गए।
एसएसपी आरसी कोतवाल यहां मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर ही इस महामारी से निपटा जा सकता है। लोग इस बीमारी को गंभीरता से लें। मास्क का इस्तेमाल करना न भूलें। इस महामारी से चल रही जंग में सब एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने सेना की ओर से किए गए इस कार्य की सराहना की और कहा कि जितनी भी सामग्री लोगों में बांटी गई है, इसका कोरोना से बचाव करने में लोगों को बेहद फायदा होगा।
डीडीसी सदस्य कर्ण कुमार ने क्षेत्र के लोगों की तरफ से सेना के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर से बहुत से लोगों को लाभ हुआ है। इस तरह के शिविर सीमावर्ती इलाके के अन्य गांवों में भी लगाए जाने चाहिए। इस मौके पर पंच एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार, बीएमओ स्वामी शरण, सरपंच रवि कुमार, सरपंच भावना जसरोटिया, आदि मौजूद रहे।