फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   construction work

पूर्व वनमंत्री ने शुरू करवाया ड्रेन कवर्ड नाले का निर्माण

विज्ञापन
construction work
कठुआ। नगरी कस्बे के वार्ड-4 में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद के तहत डीप ड्रेन कवर्ड नाले का निर्माण शुरू करवाया गया है। इसका उद्घाटन बुधवार को पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने किया।
विज्ञापन

करीब नौ लाख की लागत से होने वाले नाले के निर्माण के लिए पूर्व वनमंत्री ने स्थानीय लोगों को मुबारकबाद देते म्यूनिसिपल कमेटी के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि अब तक अनदेखी का शिकार रहा नगरी कस्बे के विकास के लिए म्यूनिसिपल कमेटी की नई टीम द्वारा जिस तरह से सक्रियता दिखाई जा रही है आने वाले दिनों में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कस्बे में सुविधाओं के विकास के क्रम को आगे बढ़ाते हुए वजूह नाले के चैनेलाइजेशन का काम शुरू हो चुका है लगभग 5 करोड़ पर का लागत से होने वाले इस काम से यहां भूमि के कटाव की समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा दशहरा मैदान के पास खेल मैदान को विकसित करने के काम का टेंडर हो चुका है। लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्ले ग्राउंड का युवाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा श्मशान घाट को बेहतर बनाने के लिए जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने कमेटी सदस्यों के काम की सराहना करते हुए कहा कि अभी तक नगरी के विकास के लिए कमेटी बहुत अच्छी तरीके से काम कर रही है और आगे भी ऐसा काम करते रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विकास के काम के लिए जहां भी उनकी कोई जरूरत पड़ती है वह हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

वहीं कमेटी के चेयरमैन अनिल सिंह अंदोत्रा ने कहा कि पूरे कस्बे के इस प्रवेशद्वार पर पानी की निकासी का बेहतर प्रबंध न होने के कारण हल्की सी बारिश हो जाने के बाद जलभराव हो जाना आम था। जिससे पूरे कस्बे के लोग प्रभावित होते थे। उन्होंने बताया कि डीप कवर्ड ड्रेन का निर्माण करने के साथ साथ में नाले के किनारे बचने वाली जगह पर टाइल वर्क किया जाएगा। ताकि यहां से पैदल गुजरने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कमेटी कस्बे के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उनके इस प्रयास को अमलीजामा पहनाने में केंद्र की मोदी सरकार के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और विशेष रूप से पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया का हमेशा सहयोग मिला है। जहां पर भी कमेटी को उनकी जरूरत पड़ती है बिल्कुल हमारा मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कस्बे में चल रहे विकास कार्यो से पूर्व वनमंत्री को अवगत कराते हुए उनसे नगरी के विकास में अपनी भूमिका सक्रिय बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीसी सदस्य खजान चंद, म्यूनिसिपल कमेटी के उपप्रधान बब्लू कुमार, सरपंच मीरपुर राम अजीत कुमार, पार्षद सुरेंद्र सिंह, बीटा रानी, विमला देवी, बख्तावर सिंह, राम कृष्ण के अलावा स्थानीय गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed