फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Constitution Day Celebrated

संविधान दिवस मनाया

Fri, 27 Nov 2015 01:36 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Constitution Day Celebrated
संविधान दिवस के मौके पर वीरवार को गुरु रविदास सभा के युवा संगठन की ओर से बैठक की गई। इस दौरान समाज को वर्तमान में पेश आ रही समस्याओं पर गहन चर्चा के उपरांत संविधान में दिए गए प्रावधानों को जमीनी हकीकत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए राजकुमार ने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में विशेष समाज के लिए कई प्रावधान रखे, लेकिन साठ साल बीतने के बाद भी स्थिति ज्यादा नहीं बदली है।
विज्ञापन


समाज के लोगों को भी अपने हक के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर नवनिकेतन, मनोज कुमार, ललित कुमार, गुलशन कुमार, रोशन चौधरी, धीरज बिस्मिल आदि शामिल रहे।

संविधान दिवस के मौके पर माश्का में एनएचपीसी संचालित सेवा दो जलविद्युत परियोजना में कर्मचारियों को संविधान की जानकारी दी गई।  परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक यांत्रिकी, कृष्ण कुमार और पीवीओ, वीके चड्ढा ने संविधान की शपथ दिलाने के साथ ही इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबाग स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज आफ एजूकेशन, एलबीएस कॉलेज, गर्ल्स मिडिल स्कूल बरनोटी, सरकारी हाई स्कूल राजबाग, सरकारी हाई स्कूल खरोट और बुद्धि हायर सेकेंडरी स्कूल में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed