फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Congressmen furious over killing of singer Sidhu Musewala

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
Congressmen furious over killing of singer Sidhu Musewala
मूसेवाला की हत्या के विरोध में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का पुतला जलाते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष जताया है। सोमवार को गोविंदसर गांव में जमा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया और राष्ट्रपति से पंजाब की भगवंत मान सरकार को भंग करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान पंकज डोगरा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल है। इसके परिणाम स्वरूप सिद्धू मूसेवाला की सरेआम गोलियां मारकर हत्या हुई है। इसके लिए पंजाब की मौजूदा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने का फैसला नहीं लिया होता तो वह बच जाते। मूसेवाला की हत्या से जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में रोष है, वहीं पूरे देश में उनके करोड़ों प्रशंसकों में दुख की लहर है। डोगरा ने कहा कि जो लोग धार्मिक स्थलों पर भी नशे में धुत होकर जाते हैं ऐसे लोगों से सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी है। वहीं प्रदेश कांग्रेस सचिव निर्दोष शर्मा ने मूसेवाला की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि पंजाब की कमान पूरी तरह से अनुभवहीन लोगों के हाथ में आ गई है। जो बिना विचार किए अपने फैसले लोगों पर थोप रहे हैं, जिसका खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार को तुरंत बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस एससी सेल के जिला प्रधान योग राज, जिला सचिव विशु अंदोत्रा, गुरुदेव सिंह, खेम राज, डॉ. अशोक कुमार, निशी पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि
हीरानगर। मशहूर पंजाबी गायक एवं कांग्रेस नेता सिद्दू मूसेवाला की हत्या से उसके प्रशंसकों को गहरा दुख पहुंचा है। सोमवार को कानपुर में यूथ कांग्रेस की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गगनदीप ने कहा पंजाब सरकार की गलतियों की वजह से आज एक मां ने अपना बेटा और पंजाब ने दुनिया में पहचान बनाने वाली एक महान शख्सियत को खोया है। उन्होंने कहा सिद्धू को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थी, इसके बावजूद पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली। जैसे ही इसकी जानकारी उसके दुश्मनों को मिली उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा मूसेवाला की हत्या करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस तरह के गुंडों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इस मौके पर पवन कुमार, राजेश कुमार, राहुल, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed