फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Congress workers protesting against the action of vacating government land

सरकारी भूमि खाली कराने की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
Congress workers protesting against the action of vacating government land
सरकारी भूमि पर कार्रवाही के खिलाफ मढीन में प्रर्दशन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। सरकारी भूमि खाली कराने की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने मढीन में तहसील कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यवाही को रोका नहीं गया तो गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और एकजुट होकर सिंघु बॉर्डर की तरह मोर्चा खोलेंगे। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा लोगों के विरोध के बावजूद जमीन खाली कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार को गरीब मजदूर किसानों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा जिन जमीनों पर किसानों ने 40-50 वर्ष तक मेहनत करे इन्हें उपजाऊ बनाया उनके लिए यह कार्रवाई पहाड़ बनकर टूटी है। जो परिवार इन जमीनों पर खेती करके जीवन यापन कर रहे थे वह चैन की नींद सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कांग्रेस इस कार्रवाई को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसी तरह विरोध जारी रहेगा। पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा ने कहा कांग्रेस ने हमेशा गरीब किसानों की मदद की है और यहां भी हम आम लोगों की यह लड़ाई एकजुट होकर लड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो जिस तरह से किसानों ने सिंघु बॉर्डर में मोर्चा खोला था उसी तरह हम भी तैयारी करके मैदान में उतरेंगे। प्रदर्शन में किसान नेता शिवदेव सिंह, कांग्रेस के हीरानगर विधानसभा अध्यक्ष गगनदीप, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलबीर चौधरी, राहुल नांगला, घनश्याम शर्मा, रमेश कुमार, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed