फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Congress workers demonstrated in support of farmers

किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Congress workers demonstrated in support of farmers
किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते क? - फोटो : KATHUA
कठुआ। 22 और 23 अक्तूबर को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला सचिवालय पहुंच जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उपराज्यपाल के लिए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल पूर्व विधानपरिषद सदस्य सुभाष गुप्ता ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिला के किसानों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि धान की फसल 70 से 100 प्रतिशत तक खराब हो गई है। किसानों की मेहनत पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि तत्काल प्रभाव से आंकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शनकारियों में शामिल अन्य लोगों ने कहा कि एक तो भारी बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है तो वहीं दूसरी ओर तैयार हुई फसल मंडियों में खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन फसल खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। एफसीआई को चाहिए कि तैयार हुई फसल की खरीद जल्द से जल्द की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में 1121 बासमती की खरीद के लिए पहले की तरह इस बार भी कोई प्रावधान नहीं बनाया गया है। ऐसे में लोगों को पंजाब में जाकर व्यापारियों को फसल की बिक्री की अनुमति दी जाए। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि जितने भी लोगों ने किसान क्रेडिट कार्ड या फिर किसी अन्य तरह का फसल पर ऋण लिया है उसे भी माफ किया जाए।
विज्ञापन

.............
मुआवजे के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डोगरा की अध्यक्षता में कांग्रेसी नेताओं का शिष्टमंडल तहसीलदार नगरी सुदेश कुमार से मिला। उन्होंने मांग की है कि कुदरती मार झेल रहे किसानों को सरकार मुआवजा जारी करे। डोगरा ने बताया कि अक्तूबर के महीने में भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जिले के किसानों को कमर तोड़ कर रख दी है। एक ओर जहां कटाई के लिए फसल पककर तैयार थी तो वहीं दूसरी ओर जिन किसानों ने कटाई कर फसल एफसीआई की मंडियों तक पहुंचाई, सभी का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बनी, बसोहली, बिलावर के साथ-साथ नगरी, हीरानगर के इलाकों में भी किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है। तहसीलदार को उपराज्यपाल के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। नकद मुआवजा देने की मांग की गई। इस दौरान उनके साथ तरसेम पाल सैनी, परमजीत सिंह, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed