फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Complete the plans in the stipulated time: DC

निर्धारित समय में योजनाओं को करें पूरा: डीसी

विज्ञापन
Complete the plans in the stipulated time: DC
कठुआ। जिला में विभिन्न योजनाओं के तहत होने वाले निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। डीसी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीसी ने जिले में पीएमजीएसवाई सड़क कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने का निर्देश दिया। डीसी ने किसी भी काम को शुरू करने से पहले परियोजना को अमलीजामा पहनने में अपने वाली दिक्कतों की जांच करने उसका समाधान करने के लिए कहा। डीसी ने एक्सईएन को सभी कार्यों को पूरा करने के लिए गति तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित समय के भीतर अधिकतम लक्ष्य कार्यों को प्राप्त करने के लिए बाधाओं को दूर करने का भी आह्वान किया। लंबित कार्यों के संबंध में डीसी ने संबंधित अधिकारियों से ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करने और अनावश्यक देरी के लिए कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के तहत सभी कार्यों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का आह्वान किया। बैठक में डीएफओ, सीपीओ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, सीईओ, एक्सईएन पीएमजीएसवाई और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed