फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   College Student Died in Accident, Peoples Held Protest

Kathua News: बेलगाम टिप्पर ने कॉलेज जा रही छात्रा को रौंदा, मौत

विज्ञापन
College Student Died in Accident, Peoples Held Protest
अस्पताल में विलाप करते मृतक छात्रा के परिजन
- गुस्साए इलाके के लोगों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे किया जाम, टिप्परों की आवाजाही बंद करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। यातायात नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे बेलगाम टिप्पर जानलेवा साबित हो रहे हैं। शनिवार को नगरी-पल्ली मार्ग पर तेज रफ्तार टिप्पर ने पैदल जा रही एक छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टिप्पर कब्जे में ले लिया है।
मृतका की पहचान 19 वर्षीय सारिका पुत्री तारा चंद निवासी निहालपुर, कठुआ के रूप में हुई है। वह राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक भाग-दो की छात्रा थी। हादसा सुबह लगभग साढ़े नौ बजे पेश आया। छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली थी। घर से थोड़ी ही दूर नगरी की ओर से आ रहे टिप्पर ने उसे चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के वक्त वहां मौजूद लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन टिप्पर चालक ने ध्यान नहीं दिया। देखते ही देखते पहले टिप्पर का अगला और फिर पिछला टायर उसे रौंदता हुआ निकल गया। आनन-फानन में लोगों ने छात्रा को जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पल्ली मोड़ में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। यहां प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन, जिला खनन विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कई बार मांग करने के बावजूद इस मार्ग पर दौड़ने वाले ओवरस्पीड, ओवरलोड टिप्परों के चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे आए दिन लोग अपनी जान गवां रहे हैं। स्थानीय निवासी विजय शर्मा ने कहा कि ओवरस्पीड टिप्परों के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। प्रशासन ने आंखें बंद कर रखी हैं। अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक इस रूट पर टिप्परों की आवाजाही बंद नहीं होती, वे मार्ग से नही हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों से टिप्परों की आवाजाही बहुत बढ़ गई है। कब हादसा हो जाए इसका कोई पता नहीं है। वहीं, कोई कार्रवाई न होने के कारण टिप्पर चालक भी बेखौफ हो गए हैं। आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित विभागों की मिलीभगत से यह सब चल रहा है। करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर रविंदर सिंह वहां पहुंचे और लोगों को बताया कि टिप्पर चालक और उसका वाहन पुलिस के कब्जे में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले टिप्पर चालकों पर सख्ती की जाएगी। इस रूट पर दिन में टिप्पर न चलें, इसे लेकर उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। उनके इस आश्वासन के बाद लोगों ने मार्ग को खोल दिया। जिसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

--------------------------------
खतरे से खाली नहीं सड़क पर चलना

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि टिप्परों के कारण सड़क पर चलना अब खतरे से खाली नहीं रह गया। जिले के मुख्य मार्गों सहित लिंक मार्गों पर भी दिन-रात तेज रफ्तार से चलने वाले टिप्पर कब किसकी जान ले लें, कुछ कहा नहीं जा सकता। टिप्पर चालकों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही। इसकी वजह से टिप्पर चालक बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं जिसका खामियाजा लोगों को जान देकर भुगतना पड़ रहा है।


------------------------------------------

टिप्परों से हुए हादसों पर एक नजर

- जनवरी 2024 में नगरी कस्बे में स्कूटी सवार शिक्षिका की टिप्पर की टक्कर से मौत हो गई थी। इसी महीने में बिलावर-सुकराला मार्ग पर टिप्पर की चपेट में आकर किशोर की मौत हुई थी।
- मार्च 2024 में कोटपुन्नू में टिप्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई ।
- जून 2024 में कटल ब्राह्मणा में टिप्पर की टक्कर से 18 वर्षीय युवती की मौत हुई।
- जुलाई 2024 में कीड़ियां-गंडयाल पुल से बेलगाम टिप्पर ने बाइक, कार व पिकअप ट्रक को टक्कर मावी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन वाहनों को काफी नुकसान हुआ।
- अक्तूबर 2024 में लखनपुर में बेलगाम टिप्पर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
- दिसंबर 2024 में सांझी मोड़-चड़वाल मार्ग पर टिप्पर की टक्कर से किशोर की मौत हुई।
- इसके अलावा कई मामले ऐसे भी रहे हैं जहां टिप्पर की टक्कर से घायल हुए लोगों को महीनों इलाज के लिए बिस्तर पर ही गुजारने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed