{"_id":"66c13ee00476371ed202dc16","slug":"college-news-kathua-news-c-201-1-knt1005-112308-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने पेश किए देशभक्ति के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने पेश किए देशभक्ति के गीत
विज्ञापन
-विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सरकारी डिग्री कॉलेज कठुआ में शनिवार को अनेकता में एकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को एकता का महत्व बताया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत पेश किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. रचना देवी ने की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने देश सेवा पर कार्यक्रम पेश किए। डॉ. रचना देवी बताया कि शिक्षा विभाग विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है। ये भविष्य में भी जारी रहेंगे। कॉलेज की सेमेस्टर-5 की छात्रा डालू और तानिया ने देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किया। भारती, सुहानी, राधू और डाली ने विचार पेश कर एकता का संदेश दिया। निर्दोष ने डोगरी कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सवी बहल के मार्गदर्शन में किया गया। विभिन्न सेमेस्टर के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।