फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cold wave increased cold in plains

शीतलहर के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी

विज्ञापन
Cold wave increased cold in plains
कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाकों में नए साल से पहले हिमपात का दौर शुरू हो गया है। लगातार गिर रहे तापमान के बीच बनी सब डिवीजन और बिलावर के लोहाई मल्हार के दूर दराज इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। उधर, शीतलहर ने मैदानी इलाकों को अपने आगोश में ले लिया है। दिन के समय बादल छाए रहने और बूंदा बांदी से सर्द हवाओं ने कड़ाके की सर्दी का एहसास करवाया। मैदानी इलाकों में भी लोग दिन के समय आग का सहारा लेकर सर्दी से बचने के उपाय करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

रविवार को जिले में मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ नजर आया। मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे तो वहीं दूर दराज के पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी का दौर चला। पारा और लुढ़का तो बनी सब डिवीजन के दूर दराज रिहायशी इलाकों में बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए। संदरूण, डंडी गुट्टू, कमलो गलां के साथ-साथ छत्रगलां टॉप से लेकर सरथल तक बर्फबारी दर्ज की गई है। डुग्गन ब्लाक की पहाड़ी चोटियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं। लोहाई मल्हार के पहाड़ों पर भी सफेदी छा गई है। कठुआ के मैदानी इलाकों में सुबह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। जिसके बाद शाम तक सर्दी में इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed