फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Clouds over the sky, drop in temperature

आसमान पर छाए रहे बादल, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
Clouds over the sky, drop in temperature
बिलावर। रविवार की सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और दिन में कई बार बूंदाबांदी होने का दौर जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को इलाके का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों की माने तो धान की फसल के लिए इन दिनों बारिश की जरूरत नहीं है। किसान रूपलाल ने बताया के कई इलाकों में धान की फसल पकने को तैयार है और मौसम की करवट बदलने से किसानों को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

किसान अनिल कुमार ने कहा कि जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था है उन इलाकों के किसान धान की फसल की कटाई के काम में जुटे हैं लेकिन अचानक मौसम के बदलाव में धान की फसल की कटाई का काम प्रभावित हो गया है। किसान रतन चंद पाधा ने बताया कि धान की फसल पकने के लिए तेज धूप खिलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव होने के बाद धान की फसल की कटाई का काम लंबित होने की संभावना है। बता दें कि उपमंडल के 90 फ़ीसदी इलाके में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है और जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था है उन इलाकों के किसान इन दिनों धान की फसल की कटाई कर रहे हैं और जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है उन इलाकों में धान की फसल पकने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed