फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cleanliness drive launched by NSS unit

एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया

विज्ञापन
Cleanliness drive launched by NSS unit
कठुआ। जिले में स्वच्छ भारत अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अपनी गतिविधियों को जारी रखते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर इकाई के स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर और कॉलेज के बाहर स्वच्छता अभियान चलाते हुए पॉलिथीन और प्लास्टिक के साथ अन्य अपशिष्ट एकत्र किया।
विज्ञापन

कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर से शुरू हुए अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रशासनिक ब्लॉक, ड्रीम पार्क रोड और कॉलेज परिसर में पार्किंग क्षेत्र, गर्ल्स पार्क और आर्ट्स ब्लॉक में स्वच्छता अभियान चलाते हुए वहां से कचरे को एकत्र कर उसका उचित स्थान पर निस्तारण किया। महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती पर शुरू किए गए इस स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा ले रहे उत्साहित स्वयंसेवकों ने कॉलेज के अन्य छात्रों से भी इस अभियान में भाग लेने की अपील की और राष्ट्र के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए युवा राजदूत बनने के लिए कहा। एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने बताया कि इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वयंसेवक वीरवार से अपने-अपने क्षेत्रों में डोर टू डोर अभियान के रूप में इसका शुभारंभ करेंगे और घरों से पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करेंगे। अपने इस कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की भी अपील करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा भविष्य में भी स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रतिदिन दो घंटे समर्पित करने का संकल्प भी लिया। कॉलेज प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजकुमारी के संरक्षण में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान प्रो. रितु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंद्राल भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed