फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cleaning of canals will start this week

इसी सप्ताह शुरू होगी नहरों की सफाई

विज्ञापन
Cleaning of canals will start this week
गाद से पटी कठुआ शहर के बीच से बहने वाली नहर। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में नहरों की सफाई का काम इसी सप्ताह शुरू होने जा रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्यों का आवंटन कर दिया गया है। उधर, लगातार दूसरे साल भी सब माइनर कूहलों की सफाई ग्रामीण विकास विभाग की ओर से नहीं करवाई गई। सरकार की ओर से बाकायदा कूहलों के खत्म हो रहे अस्तित्व को देखते हुए इनकी सफाई का काम अभिसरण मोड के अंतगर्त मनरेगा में करवाए जाने की हिदायत दी गई है। ग्रामीण विकास विभाग कठुआ के अनुसार उन्हें फिलहाल ऐसे कोई भी आदेश की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन

हर साल जनवरी माह में नहरों का क्लोजर डिसिल्टिंग के लिए किया जाता है। जिसके बाद विभाग नहरों में सफाई के लिए टेंडर करवाता है और यह काम अप्रैल के पहले सप्ताह से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाता है। बैसाखी पर किसानों को खेतों के लिए पानी की सौगात दे दी जाती है।
विज्ञापन

जिले में छोटी-बड़ी दर्जनों नहरें हैं। कठुआ शहर के बीचोंबीच से होकर गुजरने वाली नहर इनमें सबसे महत्वपूर्ण है, जिसकी लंबाई 17 किलोमीटर है और यह 8463 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई को सुनिश्चित करती है। इस नहर के साथ लगभग 48 किलोमीटर लंबा कूहलों का नेटवर्क भी जुड़ा है। वहीं जिले में अन्य 14 छोटी नहरों की सफाई का काम भी जारी है। विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया टेंडर आवंटन कर दिया गया है अगले एक दो दिन के भीतर नहरों की सफाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed