{"_id":"623a0be5356e740cdc00a112","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu2562063146","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग का वैकल्पिक मार्ग बंद किए जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉसिंग का वैकल्पिक मार्ग बंद किए जाने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बिना अंडरपास निर्माण हुए बुद्धि रेलवे क्रॉसिंग पर बने वैकल्पिक मार्ग को रेल प्रशासन ने बंद कर दिया। जिसका दूसरे दिन भी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने विरोध किया। मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग पर विरोध के लिए जमा हुए क्षेत्रों के दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया के आ जाने से प्रदर्शन स्थगित करना पड़ा। लेकिन उन्होंने अंडरपास का निर्माण हुए बिना वैकल्पिक मार्ग को बंद करने पर कड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे पंचों व सरपंचों में शामिल सरपंच नगरोटा बिक्की शर्मा ने कहा कि नेशनल हाईवे से कंडी क्षेत्र के दर्जनों इलाकों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर लोगों को इमरजेंसी में मिलने वाली वैकल्पिक मार्ग की सुविधा को रेल प्रशासन ने बंद किया है। जो ठीक नहीं है। क्योंकि इस मार्ग के कारण कई बार बीमार मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय से अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलती है। अगर बिना अंडरपास या ओवर ब्रिज बनाए इस मार्ग को बंद कर दिया जाता है तो इससे कंडी क्षेत्र की करीब पचास हजार की आबादी प्रभावित होगी।
वहीं इस मौके पर पहुंचे पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने सरपंचों से बात करते हुए समस्या की जानकारी ली और डीआरएम रेलवे से इस संबंध में बात कर लोगों समस्या का समाधान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जसरोटिया ने सरपंचों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पूरे देश में रेलवे क्रॉसिंग को हटाकर अंडरपास या ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ताकि लोगों को आवागमन सुविधा मिले। लेकिन बुद्धि गांव को जाने वाले मार्ग पर अभी ऐसी सुविधा का विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों ने इस बारे में अगले दो दिनों के अंदर मौके का निरीक्षण कर लोगों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। लेकिन अगर किसी भी प्रकार से अनदेखी की गई तो वह आम लोगों का समर्थन करने के लिए आगे आएंगे। इस मौके पर सरपंच बुद्धि नार्थ नीलम देवी, सरपंच बुद्धि साउथ ओम प्रकाश शर्मा, सरपंच फोरलेन पृथीपाल सिंह, सरपंच पंदराड रेखा देवी, सरपंच मेरथ बलबीर सिंह जसरोटिया मौजूद रहे।