फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

शराब की दुकान खोले जाने का विरोध

विज्ञापन
civic animities
कठुआ। शहर के वार्ड पांच में शराब की दुकान खोले जाने का सर्वधर्म सेवा समिति के प्रधान राबिन शर्मा ने विरोध किया है। मंगलवार को उन्होंने डीसी राहुल यादव से मिलकर शराब की दुकान खोले जाने की स्थिति में विरोध की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि उनके घर के साथ शराब की दुकान खोली जा रही है। जिसके लिए उन्हें विश्वास में भी लेने की जरूरत नहीं समझी गई है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, उसके साथ की प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी आते-जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में वह उस स्थान पर शराब की दुकान खोलने की अनुमति नही दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी केे चलते उन्होंने एक पत्र आबकारी आयुक्त को लिखा है। जिसकी प्रतियां उन्होंने एसएसपी और डीसी को सौंपकर दुकान न खोले जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शराब की दुकान खोलने के बारे में डीसी का रवैया उन्हें ठीक नहीं लगा है। लिहाजा उन्होंने चेतावनी भी दी है कि उनके घर के पास शराब की दुकान खुलेगी या नहीं इसका फैसला प्रशासन नहीं बल्कि वह खुद करेंगे। अगर इसके बावजूद प्रशासन उक्त शराब की दुकान को खोलने की अनुमति प्रदान करता है तो आने वाले दिनों में वह इसका विरोध करने के लिए सड़क पर भी उतर सकते हैं। क्योंकि घर के साथ शराब की दुकान खुलने से वहां का माहौल ठीक नहीं रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed