{"_id":"6238c18a5387441931535da3","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu256136473","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप लगने से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप लगने से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। तहसील रामकोट के पंचायत थड़ाकलवाल के एससी मोहल्ला में हैंडपंप लगने से लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल गई है। कई वर्षों से लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे थे। लोगों ने प्रशासन से वार्ड में हैंडपंप लगवाने की मांग की थी।
नाइव सरपंच प्रीतम चंद का कहना है कि एससी मोहल्ले में हैंडपंप न होने के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि पानी की उचित सुविधा न होने के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए करीब आधा किमी दूर प्राकृतिक स्रोतों का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने बताया कि थड़ाकलवाल के वार्ड पांच एससी मोहल्ले में लोग कई वर्षों से पानी की सुविधा से वंचित थे। गांव के मंगत राम ने बताया कि हैंडपंप लग जाने से लोगों की पानी की किल्लत दूर होगी। पंचायत के सरपंच आनंद किशोर ने बताया कि उनकी पंचायत के एससी मोहल्ले के लोगों ने मांग की थी कि हैंडपंप लगवाया जाए। अब वार्ड में हैंडपंप लग जाने पर लोगों ने सरकार का धन्यवाद किया है। सरपंच आनंद किशोर को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि हैंडपंप से पानी निकलने पर भंडारा भी किया जाएगा।