{"_id":"62323049daaa5b6b0e4120a1","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu255879941","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत समस्याओं का समाधान करें, नहीं तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत समस्याओं का समाधान करें, नहीं तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले की ज्यादातर आबादी बिजली, पानी और यातायात की समस्याओं से जूझ रही है। मगर प्रशासन गंभीर नहीं है। जिस कारण लोगों को आवश्यक सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। यह आरोप जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी प्रवक्ता और कठुआ विधानसभा प्रत्याशी खुशबू भगत ने एक पत्रकारवार्ता में लगाया।
पत्रकार वार्ता के दौरान बुधवार को उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों की बिजली और पानी की समस्या गंभीर है। इसके अलावा यातायात सुविधाओं का अभाव से आम जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन विभागों के अधिकारी समस्या का समाधान करने के प्रति गंभीर नहीं है। खुशबू भगत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से वह लगातार जनसंपर्क कर रहीं हैं। जिसमें उन्हें पानी, बिजली और यातायात से जुड़ीं समस्याएं मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग ने अभी मीटर नहीं लगाए गए हैं। बिना किसी मापदंड के बिल वसूला जा रहा है। इसी तरह कोरोना के कारण बंद पड़ीं बस सेवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य के बमियाल से कठुआ आने वाली बस सेवा कोरोना के कारण बंद कर दी गई थी। जिससे नगरी क्षेत्र के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा जनता के हितों की आवाज उठाई है। इसी को ध्यान में रखते हुए पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी देना चाहते हैं कि बिजली पानी और यातायात की समस्या का निराकरण तत्काल कराया जाए। नहीं तो मजबूरन अपनी पार्टी आंदोलन की राह पकड़ेगी।