{"_id":"619414ca5e26af37a36a665b","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu2479860160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीए बैठ में 32 रूट परमिट आवेदनों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीए बैठ में 32 रूट परमिट आवेदनों को मिली मंजूरी
विज्ञापन
कठुआ। उपायुक्त कठुआ राहुल यादव ने मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में जिले के 32 यात्री वाहन रूट परमिट को मंजूरी दे दी। इससे सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर आम यात्रियाें को राहत मिलेगी।
प्राधिकरण की बैठक में परमिट (स्टेज कैरिज) पर मार्ग बदलने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्राधिकरण द्वारा कुल 39 ऐसे आवेदनों की जांच की गई, जिनमें से 32 को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, कठुआ द्वारा स्वीकृति दे दी गई।
बैठक के दौरान टैक्सी ऑपरेटरों द्वारा प्रस्तावित टैक्सी स्टैंड की मांग पर चर्चा की गई और डीसी ने संबंधितों को जल्द से जल्द व्यवहार्य समाधान तलाशने का निर्देश दिया ताकि क्षेत्र में भीड़भाड़ कम हो और वाहनों का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके। डीसी को कठुआ शहर के मध्य भाग में स्थानीय लोगों द्वारा अनुभव की गई पार्किंग और यातायात प्रबंधन की कमी के मुद्दे से भी अवगत करवाया गया। जो अक्सर हादसों और जाम की वजह बनता है।
विज्ञापन
डीसी ने आश्वासन दिया कि मामले पर हितधारकों के साथ चर्चा कर एक सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जाएगा। बैठक में आरटीओ कठुआ, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी ट्रैफिक, एक्सईएन पीएमजीएसवाई बिलावर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, बसोहली, डीआईओ कठुआ उपस्थित रहे।