{"_id":"6123faaf8ebc3e7a0d5b77cf","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu2421417137","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के मुख्य बाजार से पारलीवंड के बीच आवागमन करने वाले लोगों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद ने फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करवाया है। नए ब्रिज का निर्माण शुरू होने से वार्ड 9, 10 और आसपास के लोगों को सुविधा मिलेगी।
25 लाख की लागत से बनने वाले इस ब्रिज के बारे में नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि शहर के मध्य बहने वाली कठुआ खड्ड के कारण इसकी आबादी दो हिस्सों में बसी हुई है। लोगों को आने जाने के लिए फुट ब्रिज का इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन कठुआ से हटली मोड़ को जाने वाले इस व्यस्त मार्ग को पार करने में कई बार लोगों को परेशानी होती थी।
स्थानीय पार्षद कुलवंत कौर ने नए ब्रिज का निर्माण होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे न केवल उनके वार्ड बल्कि पारलीवंड के सभी वार्डों के लोगों को शहर के मुख्य बाजार में जाने में आसानी होगी और इससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को भी विराम लगेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर परिषद के उप प्रधान रेखा कुमारी, वार्ड तीन के पार्षद संजीव वैद्य वार्ड 14 के पार्षद रंधीर सिंह धीरू, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह भोला आदि भी मौजूद रहे।