फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   civic animities

बनी के अस्सो पुल पर चार दिन से वाहनों की आवाजाही ठप

विज्ञापन
civic animities
बनी और भद्रवाह के बीच सड़क संपर्क ठप हो गया है। अस्सो गांव के नजदीक बेली तकनीक से बने पुल पर ओवरलोड वाहन के टकराने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से वाहनों की आवाजाही ठप है।
विज्ञापन

लोआंग, चांदल समेत छत्रगलां का भी सड़क संपर्क ठप होकर रह गया है। उधर, पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से सेवा दरिया में पानी का बहाव अधिक है। ऐसे में वैकल्पिक रूट भी तैयार हो पाना इंजीनियरों को संभव नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में प्री फैब एक और वैकल्पिक पुल इसके साथ ही तैयार करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 180 मीटर लंबे इस पुल के किनारों को फिलहाल तैयार करने का काम किया जाएगा। अगले तीन सप्ताह में इस वैकल्पिक पुल के तैयार करने की तैयारी बीआरओ की ओर से कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले ओवरलोड वाहन के टकराने से पहुंचा था नुकसान
बीआरओ के ओसी प्रमोद कुमार ने बताया कि लगभग चार दिन पहले एक ओवरलोड वाहन के टकराने से पुल को क्षति पहुंची थी। जिसे लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। तभी से यातायात पूरी तरह से ठप है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था को तत्काल सक्रिय कर पाना मुनासिब नहीं है। चूंकि पुल जिस तकनीक से बना है, उसे पूरी तरह से खोलकर फिर से तैयार किया जा सकता है। ऐसे में सटकर एक वैकल्पिक पुल तैयार करने का काम शुक्रवार से जमीनी स्तर पर शुरू हो जाएगा, जिसे पूरा होने में तीन सप्ताह का समय लगेगा। लोगों को पैदल आवाजाही की अनुमति है। लेकिन वाहनों को फिलहाल आने जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed