{"_id":"5f6259e78ebc3e2ed72f318f","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu218830571","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेडी से हुटार सड़क की खस्ता हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेडी से हुटार सड़क की खस्ता हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानपुर। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते खनेडी से हुटार सड़क पर जगह-जगह सड़क पर मलबा आ जाने के कारण मार्ग की खस्ता हालत हो गई है। यहां पर प्राचीन व ऐतिहासिक शीतला माता का मंदिर है, जहां नवरात्रों के समय बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। वर्तमान में सड़क मार्ग की खस्ता हालत के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी जोगिंदर सिंह, जगदेव सिंह, बाबूराम, हंसराज आदि ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के चलते खनेडी से लेकर हुटार तक सड़क पर जगह-जगह पहाड़ों से भूस्खलन होने के कारण सड़क पर मलबा आने से सड़क बंद पड़ी है। उन्होंने बताया कि खुटार में प्राचीन व ऐतिहासिक शीतला माता का मंदिर है, जहां पर हर वर्ष चैत्र और शारदीय नवरात्रों में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। एक महीने के बाद नवरात्रि भी शुरू होने वाले हैं, जबकि उपरोक्त सड़क आने जाने के लिए बंद पड़ी है। इससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द उपरोक्त सड़क से मलबा हटाया जाए और इसे आवागमन के लिए सुचारु किया जाए। संवाद