फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Christmas preparations are in full swing, churches are being decorated with electric skirts

क्रिसमस की तैयारी जोरों पर, बिजली के झालरों से सजाए जा रहे चर्च

विज्ञापन
Christmas preparations are in full swing, churches are being decorated with electric skirts
क्रिसमस के लिए बिजली की रंगीन झालरों से सजाया गया शहर के वार्ड 10 स्थित सैक्रेड हार्ट चर्च। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। क्रिसमस की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शहर में बेरशेवा चर्च को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। पर्व को लेकर ईसाई समाज में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब जब इस पर्व के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस पर्व को समाज के लोग आपसी भाईचारे व प्रेम के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही कैरोल सिंगिंग का अभ्यास भी हो रहा है। क्वायर की टीम सुबह शाम चर्च में म्यूजिशियन के साथ गीतों का अभ्यास कर रही है। वहीं दूसरी ओर चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के लिए चरनी बनाने का भी दौर चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कठुआ के अंबेडकर चौक स्थित बेरशेवा चर्च में सफाई के साथ साज सज्जा का भी काम हो गया है। चर्च को रंग बिरंगी मोमबत्तियों, खूबसूरत क्रिसमस ट्री और अन्य सजावटी सामानों से सजाया जाएगा। साथ ही आसपास सफाई की जा रही है। क्रिसमस पर कैरोल सिंगिंग का विशेष महत्व होता है। इसके लिए जिले की अन्य चर्च में क्वायर की टीम अभ्यास करने में जुट गई है। आयोजकों ने बताया कि क्रिसमस के मुख्य कार्यक्रम तो आगमन पर्व के आखिरी रविवार से शुरू हो गए हैं, लेकिन मंगलवार को चर्च में सजावट पूरी कर ली गई है। शाम को क्वायर की टोलियां म्यूजिशियन के साथ अपना अभ्यास कर रहीं हैं।
विज्ञापन

...........
केक की भी हो रही एडवांस बुकिंग
ईसाई समाज की ओर से क्रिसमस को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। लोग केक की दुकानों पर एडवांस में केक बुक कर रहे हैं। क्रिसमस ट्री सजाने के साथ-साथ मोमबत्तियां, कैरोल और सजावट का अन्य सामान खरीदा जा रहा है। गिफ्ट सेंटरों में भी रौनक देखी जा रही है। उधर, केक की दुकानों पर आर्डर बुक होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed