फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Children captivated by presenting cultural program

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मोहा मन

विज्ञापन
Children captivated by presenting cultural program
जम्मू संस्कृति स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक लोक नृत्य पेश करते नन्हें बच्चे। - फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ में सत्र 2021-22 की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। विशेष रूप से यह समारोह प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूल के नन्हें बच्चों ने अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य मिली सुंबडिया ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह की शुरूआत दीप जलाकर की गई। इसके बाद कक्षा प्रथम के नन्हें बच्चों द्वारा स्वागत गीत के साथ अतिथियों को स्वागत किया गया। नन्हें विद्यार्थियों ने जुम्बा नृत्य प्रस्तुत किया। नन्हें बच्चों ने एक कविता भी सुनाई। इसके अलावा विभिन्न राज्यों और उनकी संस्कृति पर रैंप वाक, प्री-नर्सरी द्वारा भारत की विविध संस्कृतियों का प्रदर्शन, नर्सरी के छात्रों द्वारा पंजाबी नृत्य, डोगरी नृत्य और आयशा द्वारा स्नो व्हाइट की कहानी का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि ने अंत में छात्र-छात्राओं को स्नातक प्रमाणपत्र भेंट किए। समारोह में जिला उपायुक्त राहुल यादव और उनकी पत्नी दिव्या यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश लाल थापा सहित जिला शिक्षा योजना अधिकारी केवल किशन, राइजिंग स्टार आर्मी प्री स्कूल की प्रधानाचार्य अंकिता प्रकाश, जम्मू संस्कृति स्कूल के चेयरमैन हरप्रीत आनंद, प्रबंधन समिति के सदस्य सोनाक्षी आनंद, प्रशासन प्रमुख गोविंद राम शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed