{"_id":"56dc8b9c4f1c1b0e558b4579","slug":"child-died-in-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी ढहने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी ढहने से बच्ची की मौत
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Tue, 08 Mar 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
Ground Water
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिडिल स्कूल टांडी में बनी पानी की टंकी रविवार की सुबह ढह गई। वहां नहा रही एक बच्ची की हादसे में मौत हो गई, जबकि पास में बैठा उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टांडी गांव निवासी राधेश्याम अपनी छह वर्षीय बच्ची कमलेश कुमारी के साथ मिडिल स्कूल के भीतर बनी पानी की टंकी पर नहाने गया था। नहाने के लिए जैसे ही उन्होंने टंकी में लगे नल को खोला तो धमाके के साथ टंकी ढह गई। टंकी की तीन दीवारें ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं और छत धड़ाम से नीचे गिर आ गिरी। पिता-बेटी दोनों इसमें दब गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जब धमाके की आवाज सुनी तो वह स्कूल की तरफ दौड़े। उन्होंने दोनों को निकालकर आननफानन में उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत लाया घोषित कर दिया। राधेश्याम का उप जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
भाजपा इस हादसे की मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग की है। पार्टी के सुरेंद्रपाल सिंह बलोरिया ने आरोप लगाया कि स्कूल की टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ है। इसके कारण वह ढह गई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।