फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   child dead in road accident

ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम ने दम तोड़ा

Fri, 08 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 08 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
child dead in road accident

हटली मोड़-कठुआ मार्ग पर नए बस अड्डे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक मासूम बच्चे की जान चली गई। बच्चे की मौत से इलाके में मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक  मौका पाते ही वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नए बस अड्डे के पास अपनी मां एकता शर्मा निवासी सांबा के साथ सड़क पार कर रहा पांच वर्षीय लखित शर्मा ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क पर गिर गया। बच्चे को सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ा देख मां फफक-फफक कर रोने लगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से मां ने अपने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने लखित को मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद तो जैसे मां बदहवास ही हो गई। वह बेटे के गले से चिपकाए फूट-फूट कर रो रही थी। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे हौसला देने के लिए बार-बार लोगों के हाथ उसकी तरफ बढ़ते, लेकिन उसे दहाड़े मारकर रोता देख बरबस ही हाथ पीछे खींच लेते थे। वह बार-बार यही कहे जा रही थी कि उसका बेटा जिंदा है, उसकी मौत नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।


अस्पताल में आए परिवार वालों से पता चला कि लखित अपनी मां के साथ शिवा नगर में अपने ननिहाल आया हुआ था। नए बस अड्डे पर दोनों बसोहली जाने के लिए गाड़ी पकड़ने के लिए आए थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed