फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Checking the quality of sweets

मिठाइयों की गुणवत्ता जांची

Sat, 07 Nov 2015 05:30 PM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
Checking the quality of sweets

दीपों के त्योहार दिवाली में मिठाइयों की गुणवत्ता जांच शुरू हो गई है। फूड सेफ्टी विभाग की विभिन्न टीमों ने जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में औचक निरीक्षण किया। मिठाइयों से लेकर त्योहारी सीजन में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

विज्ञापन


इन नमूनों को जांच के लिए जम्मू प्रयोगशाला में भेज दिया गया। दिनभर चलाई गई इस कवायद के तहत बिलावर से चार, नगरी से चार, हीरानगर से तीन और कठुआ से दो नमूने लिए गए।
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के अनुसार त्योहारी सीजन में मुनाफाखोरी की गरज से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ समझौता करने की संभावना बनी रहती है। दुकानदार बड़े पैमाने पर मिठाइयों से लेकर अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मिलावट सहित कई अन्य मानदंडों का उल्लंघन किया जाता है। जिला उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन का औचक निरीक्षण करते हुए जिले के अलग-अलग इलाकों से 13 नमूने लिए हैं।

इन नमूनों को जांच के लिए जम्मू भेजा जा रहा है। जांच के दौरान यदि कोई भी नमूना मानकों के अनुसार नहीं पाया जाता है तो दोषी दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीमों ने ज्यादातर नमूने मिठाई की दुकानों से लिए हैं।


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजन कपूर की देखरेख में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास गुप्ता, चिरंजीव कुमार और भारत भूषण ने दिनभर की इस प्रक्रिया को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन तक लगातार इस प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed