{"_id":"9812c05efd9503f06259f2bcfc9fea3f","slug":"change-root-of-gas-pipe-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस पाइप लाइन का रूट बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस पाइप लाइन का रूट बदलने की मांग
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस पाइप लाइन के रूट में बदलाव की मांग मुखर हो रही है। जिला मुख्यालय से सटे गांवों से आए लोगों के शिष्टमंडल ने गैस पाइप लाइन को आबादी वाले इलाकों के बजाए नेशनल हाईवे किनारे से बिछाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
पीएमओ में राज्य मंत्री डाक्टर जितेंद्र सिंह के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। शिष्टमंडल की अध्यक्षता करते हुए ठाकुर रणजीत सिंह ने कहा कि भटिंडा जम्मू गैस पाइप लाइन के लिए कठुआ में जो सर्वे किया गया है उसमें कई खामियां हैं।
विज्ञापन
कायदे से पाइप लाइन का रूट आबादी वाले इलाकों के बीचो बीच से होने के बजाए खाली पड़ी भूमि से होना चाहिए, लेकिन कठुआ और हीरानगर के कई इलाके ऐसे हैं जहां पर पाइप लाइन को या तो खेतों के बीच से ले जाने की योजना है या फिर गांवों के बीचोंबीच घरों के पास से।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गैस पाइप लाइन एक बड़ी सुविधा है लेकिन इसके कई जोखिम भी हैं। अधिकांश इलाकों में गैस पाइप लाइन को खाली पड़ी भूमि के पास से बिछाया जाता है।
ऐसे में कठुआ जिले की हद में किए गए सर्वे पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। जिला उपायुक्त कार्यालय ज्ञापन सौंपने के बाद शिष्टमंडल सदस्यों ने राशन, पानी, बिजली सहित कई अन्य समस्याओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों
से मिलकर फौरी राहत की मांग की।
इस अवसर पर अशोक जसरोटिया, अश्विनी शर्मा, जगदीश शर्मा सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे।