फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Chance of rain in the district on 18th and 19th

18 और 19 को जिले में बारिश की संभावना

विज्ञापन
Chance of rain in the district on 18th and 19th
कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाकों के बाद अब मैदानी इलाकों में भी मौसम का परिवर्तन नजर आने लगा है। रात के न्यूनतम तापमान में पिछले एक सप्ताह में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ गई है। इससे शाम ढलने के बाद और सुबह मौसम सर्द होने लगा है। न्यूनतम तापमान बुधवार को जहां लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्स्यिस तक पहुंच गया है, वहीं मौसम विभाग ने जिले में 18 और 19 अक्तूबर को बारिश की संभावना बताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इससे पारे में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट और दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह ठंडी हवाएं महसूस की गई। इसके बाद दोपहर तक धीरे धीरे मौसम बदल गया और तेज धूप निकल आई। रात को ठंड बढ़ रही है लेकिन बारिश न होने के चलते शुष्क ठंड परेशान कर सकती है। दिन में गर्मी और रात में बढ़ती ठंड से न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर भी बढ़ता जा रहा है। उधर, मौसम परिवर्तन के बीच खांसी, जुकाम और बुखार के मामले भी बढ़ रहे हैं। जिले में बारिश के बाद बीमारियों से राहत मिलने के साथ ही सर्दी की पूरी तरह से दस्तक होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 16 से 19 अक्तूबर तक कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं तो कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी। जम्मू का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का न्यूनतम तापमान 16.5, बनिहाल का 6.6, बटोत का 11.9 और भद्रवाह का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 7.6, काजीगुंड का 6.6, पहलगाम का 3.2, गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी बीच लेह का न्यूनतम तापमान 1.6 और कारगिल का तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed