फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   certificate

बिलावर तहसील से जारी हुआ जिले का पहला ऑनलाइन अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र

विज्ञापन
certificate
बिलावर। तहसीलदार कार्यालय से वीरवार को पहला ऑनलाइन अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। कटली गांव की निवासी शक्ति देवी को तहसीलदार कार्यालय से पहला ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

तहसीलदार पंकज शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विवाह प्रमाण पत्र सहित अन्य कई पिछड़े वर्गों के लिए सरकार की ओर से प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदनकर्ता कठुआ प्रशासन की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बिलावर में वीरवार तक चार लोगों ने कई प्रकार के प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की ओर से कठुआ में शुरू की गई ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में बिलावर तहसील के आवेदनकर्ता को पहला प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। पंकज शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदनकर्ता अपना आधार कार्ड व पहचान पत्र लेकर आवेदन कर सकते हैं। लोगों को कई प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए तहसील कार्यालय जाना पड़ता था। लेकिन, अब ऑनलाइन सुविधा होने से लोग घर बैठे किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र का आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed