{"_id":"68532261add441855104226f","slug":"cctv-and-flood-lights-will-be-installed-kathua-news-c-201-1-knt1008-121167-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लखनपुर के स्वागती कक्ष में लगाए जाएंगे सीसीटीवी और फ्लड लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लखनपुर के स्वागती कक्ष में लगाए जाएंगे सीसीटीवी और फ्लड लाइट
Thu, 19 Jun 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में दाखिल हो रहे लंगर वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करते डीआईजी शिव कुमार शर्मा।
कठुआ। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। लखनपुर में यात्रा स्वागती कक्ष (रिसेप्शन सेंटर) पर हर तरह की व्यवस्था भक्तों को दी जाएगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मिलकर यहां सुविधाएं देंगे।
जम्मू सांबा कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने बुधवार को कठुआ जिले के लखनपुर में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए सेना, पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर काम कर रहे हैं। पंजाब पुलिस के साथ भी समन्वय किया जा रहा है। भक्तों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर इंतजामों को जांचा।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में दोपहर बाद कठुआ पहुंचे डीआईजी जम्मू सांबा कठुआ रेंज शिव कुमार शर्मा ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान डीआईजी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सुरक्षित होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी जरूरत की पूर्व सूचना दी जाए ताकि समय रहते प्रबंध पूरे किए जा सकें।
एसएसपी कठुआ ने बताया कि लखनपुर स्थित रिसेप्शन सेंटर और आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और फ्लड लाइटें लगाई जा रहीं हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।
डीआईजी ने यात्रा पूर्ण होने तक सभी सुरक्षा एजेंसियों को उच्चतम सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने श्री अमरनाथ यात्रा लंगर वाहनों को भी रवाना किया, जो देश विभिन्न स्थानों पर लंगर स्थलों की ओर जा रहे हैं। इन वाहनों में सवार श्रद्धालु पूरी मेला अवधि में सेवा करेंगे।