फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Carrying his old mother on his back, he reached Katli Road.

Kathua News: वृद्ध मां को पीठ पर लादकर पहुंचा कटली सड़क

विज्ञापन
Carrying his old mother on his back, he reached Katli Road.
तली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पिछले दो महीने से यातायात प्रभावित लोग परेशान। अपनी बीमार मां क
ताली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पिछले दो महीने से यातायात बाधित है। बरसात में सड़क नाले में तब्दील हो गई है। गांव की 200 से अधिक आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क से लोगों को हो रही मुश्किल की बानगी शनिवार को देख लोग हैरान रह गए। जब वृद्ध मां के बीमार पड़ने पर बेटे को उसे पीठ पर उठाकर कटली सड़क तक ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

मोहनलाल, रोशन, राज सिंह, बिट्टू राम और रामलाल ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने उनके गांव को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 15 वर्ष पहले शुरू किया था जो आज भी अधर में लटका है। उन्होंने बताया कि बरसात में अक्सर सड़क पर यातायात प्रभावित हो जाता है, जिसके कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सड़क पर यातायात प्रभावित रहने के कारण स्थानीय लोगों को पैदल कच्चे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में यह सड़क नाले में तब्दील हो गई है। जिस पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह 90 वर्षीय एक वृद्ध महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सड़क खराब होने की सूरत में कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखा तो बेटा वृद्ध मां को पीठ पर उठाकर कटली सड़क तक पहुंचा। इसके बाद यहां से निजी वाहन से उप जिला अस्पताल बिलावर ले गया। तब उसका इलाज शुरू हो पाया। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द ताली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर बनवाई जाए ताकि लोगों को इस तरह की असुविधा से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed