फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Car falls into a deep ditch, three people including the groom die

Kathua News: गहरी खाई में गिरी कार, दूल्हे समेत तीन की मौत

विज्ञापन
Car falls into a deep ditch, three people including the groom die
कठुआ। बनी तहसील के सित्ती भटा गांव से वीरवार शाम भंडार जा रही बरात में शामिल दूल्हे की कार बनी-भंडार मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सित्ती भटा निवासी दूल्हे विक्की और इसी गांव के उनके दोस्त शिक्षक जीवन सिंह व गत्ती निवासी राकेश कुमार की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिनका बनी उपजिला अस्पताल से जारी है। हादसे से शादी के घरों में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम सित्ती भटा निवासी खेमराज के बेटे विक्की की बरात रवाना हुई। दूल्हे की कार बरात में शामिल अन्य वाहनों के आगे-आगे चल रही थी। शाम करीब 7 बजे फरियाली नाले के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद पीछे चल रहे बरातियों के वाहन रुक गए। हादसा होते ही बरातियों में चीख-पुकार मच गई। बरातियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी राहत व बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब तक लोग वहां पहुंचे दूल्हे विक्की और उनके दोस्त जीवन सिंह की ही मौत हो चुकी थी। जीवन पेशे से शिक्षक थे और सरकारी मिडिल स्कूल पनेखी में तैनात थे। वहीं अन्य तीन घायलों को गहरी खाई से निकालकर उपजिला अस्पताल बनी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इनमें शामिल राकेश कुमार को भी मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों-गत्ती निवासी शिशुपाल शर्मा और सित्ती निवासी मोहन सिंह का उपजिला अस्पताल बनी में इलाज जारी है। हादसे के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed