फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   camp

गांवों में ई-श्रम व आयुष्मान कार्ड कैंप लगाए जाए

विज्ञापन
camp
बसोहली। टीआरसी नगरोटा में ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता एडीसी बसोहली तिलकराज थापा ने की। बसोहली ब्लॉक की बीडीसी अध्यक्ष सुषमा जमवाल ने गांवों में ई-श्रम व आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने की मांग की। एडीसी ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जल्द लोगों को इन रोल किया जाए, जिनके आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में नाम छूट गए हैं।
विज्ञापन

नगरोटा प्रेहता के नायब सरपंच अजीत सिंह ने एडीसी को बताया कि उनके इलाके के मियाली, खबली, नककी में आज तक सड़क नहीं बनी है। इस पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को सर्वे कर डीपीआर तैयार करने को कहा गया। दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के स्थानीय पंचायत स्तर पर शिविर लगाने की मांग की गई। अटल सेतु के साथ लगी बसोहली बनी सड़क पर वन विभाग की ओर से की गई तारबंदी हटाने की मांग की गई। बिजली विभाग के एईई मुश्ताक अहमद ने उपभोक्ताओं को केवल वैध बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल करने के लिए कहा। बकाया राशि जल्द अदा करने की अपील की। बिजली विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर दिया, जिस पर लोग शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जल शक्ति विभाग के जेई ने बताया कि नगरोटा प्रेहता पंचायत के लिए 9.5 करोड़ रुपये से वाटर सप्लाई स्कीम का काम शुरू होना है। जिसका टेंडर 10 दिनों के भीतर दिया जाएगा। वहीं नगरोटा की टीआरसी भवन में पटवारखाना खोला गया है। यहां प्रेहता व पलाख का लैंड रेवेन्यू रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। नगरोटा में पांच लाख की लागत से सीएफसी भवन का निर्माण होगा।
विज्ञापन

वहीं वन विभाग के डीएफओ अश्वनी कुमार ने बताया कि ब्लाक दिवस में जानबूझकर वन विभाग को टारगेट किया जा रहा है। तीन बार ब्लॉक दिवस में उन्हें नहीं बुलाया गया है। वन विभाग पर जो 30 हजार कनाल भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है वह सरासर गलत है। उस पर भी कमीशन बनाकर जांच करवाई जाए और लोकेशन भी बताएं कि कहां अतिक्रमण किया गया है। अटल सेतु की ओर जाने वाली सड़क पर जो पोल लगाए गए हैं। वह 2017-18 में निशानदेही करवाकर लगाए गए थे। अटल सेतु की ओर जाने वाली सड़क बीआरओ के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed