फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Camp for driving licence

आरटीओ ने लगाया विशेष शिविर

विज्ञापन
Camp for driving licence
बनी में आरटीओ कठुआ द्वारा आयोजित विशेष शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे आवेदक, विज्ञप् - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले के दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को उनके दरवाजों पर सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की गई पहल में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने बनी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपमंडल के विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए विभाग की चलाई जा रही प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 93 लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस दिए गए, जबकि 85 आवेदकों को लर्नर लाइसेंस जारी किए गए। स्थानीय लोगों ने विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहले उन्हें अपने इन कामों के लिए कठुआ जाना पड़ता था। जिसमें उनके समय और पैसे की काफी बर्बादी होती थी। विभाग की इस पहल से दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिला है। उसे इस तरह का प्रयास भविष्य में जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं मौके पर मौजूद आरटीओ सुनील कुमार ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि प्रायोगिक तौर पर लगाए गए इस शिविर के परिणाम काफी उत्साहजनक रहे हैं। इसलिए, विभाग इस तरह के शिविर हर तीन महीने के बाद बनी में आयोजित करेगा। ताकि, दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कठुआ आकर लाइसेंस बनवाने में आने वाली समस्या से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed