फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Camel is a drop in the amount of flood relief

ऊंट के मुंह में जीरा है बाढ़ की राहत राशि

Sat, 18 Oct 2014 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 18 Oct 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
 Camel is a drop in the amount of flood relief

एक तरफ बाढ़ प्रभावितों के लिए केंद्र सरकार ने एक हजार करोड़ दिए और राज्य सरकार भी मदद कर ही रही है। फिर भी जिला में बाढ़ प्रभावितों को बतौर राहत राशि मिला धन ऊंट के मुंह में जीरा समान ही है। नुकसान के मुकाबले स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड के तहत अभी तक जो पैसा जिला प्रशासन को आवंटन के लिए आया है वह अकेले लोक निर्माण विभाग के नुकसान की भी भरपाई नहीं कर पाता।

विज्ञापन


ऐसे में जिला प्रशासन ने अभी इस पैसे को केवल जान-माल की हानि के लिए ही इस्तेमाल में लाया है। सड़क संपर्क या फिर इस प्रकार के अन्य नुकसान के लिए पैसा इस्तेमाल में नहीं लाया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस साल हुए नुकसान के कुल 5103 मामलों के लिए लगभग एक करोड़ 91 लाख रुपये आए हैं जिनमें सबसे अधिक पैसा कठुआ तहसील में इस्तेमाल में लाया गया। यहां कुल 1524 मामलों के लिए करीब 54 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सबसे कम पैसा महानपुर तहसील में 98 मामलों के लिए करीब दो लाख रुपये के आया है। वहीं अगर नुकसान की बात करें तो अकेले लोक निर्माण विभाग के नुकसान का आंकड़ा की साढ़े चार करोड़ रुपये का है। कृषि विभाग का आंकड़ा भी एक करोड़ रुपये से ऊपर है। ऐसे में दो करोड़ रुपये से सरकार कैसे नुकसान की भरपाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed