फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: यात्रा से कुछ दिन पहले आने वालों को ही जारी हो रहे आरएफआईडी कार्ड

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। जम्मू कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर पहुंच रहे रिकार्ड भक्तों के बीच आरएफआईडी कार्ड जारी किए जाने को लेकर बदलाव सामने आया है। अब केवल यात्रा से कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर पहुंचने वाले भक्तों को ही आरएफआईडी कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि पंजीकरण के बाद ईकेवाईसी करवाने की प्रक्रिया जारी है। ऐसी जानकारी है कि यह फैसला उन भक्तों की बढ़ती संख्या को देखकर लिया गया है, जो अपनी यात्रा तिथि से 10 दिन पहले जम्मू कश्मीर में पहुंच रहे हैं। ऐसे श्री अमरनाथ यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए ऐसा किया गया है। प्रशासन ने देशभर से आ रहे भक्तों से अपील की है कि वे अपनी तय यात्रा तिथि के अनुसार ही अपना सफर करें। जम्मू कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। लखनपुर यात्रा रिसेप्शन सेंटर के नोडल अधिकारी प्रदीप सिंह मन्हास ने बताया कि पंजीकरण के अनुसार जिन यात्रियों को यात्रा को चार से पांच दिन शेष बचते हैं, उन्हें आरएफआईडी कार्ड जारी किए किए जा रहे हैं। शेष यात्रियों से यह अपील की जा रही है कि वे यात्रा तिथि से कुछ घंटे पहले ही आएं ताकि व्यवस्थित रूप से यात्रा चले और उन्हें भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed