{"_id":"664be37be14752b9ff02e774","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-109709-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नृसिंह जयंती पर गोविंदसर में निकाली गई शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नृसिंह जयंती पर गोविंदसर में निकाली गई शोभा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। भगवान नृसिंह की जयंती के उपलक्ष्य में गोविंदसर में सोमवार को शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज हो गया। पहले दिन विधिवत पूजा और श्रृंगार के बाद नृसिंह धाम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गोविंदसर से सटे रेलवे मार्ग और फिर सात नंबर गेट से नृसिंह धाम लौटी शोभा यात्रा के दौरान भगवान के जय घोष से पूरा मार्ग गूंज उठा। स्थानीय निवासी शशि शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से नृसिंह धाम मंदिर के भगवान नृसिंह के प्रकटोत्सव पर गोविंदसर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम करवाया जा रहा है।महंत श्री श्री 108 भगवान दास के तत्वाधान में यह महोत्सव करवाया जा रहा है। विष्णु अवतार भगवान नृसिंह के प्रकटोत्सव पर गोविंदसर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम करवाया जा रहा है।
सुबह नृसिंह धाम गोविंदसर में श्री नृसिंह पुराण पाठ किया गया, जो मंगलवार दोपहर को संपूर्ण होगा। शाम को भगवान का अभिषेक व पूजन किया जाएगा। शाम सात बजे महा आरती कर प्रभु को खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। बुधवार को मंदिर परिसर में सत्संग होगा और इसके बाद दोपहर एक बजे से जम्मू कश्मीर के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल और हरियाणा से आए साधु संतों को भोग लगाया जाएगा। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी खोल दिया जाएगा।