फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: बाबा कौड़ा के दर पर शीश नवा मांगी परिवार की सुख-समृद्धि

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव में कुल देवता बाबा कौड़ा के देव स्थान पर रविवार को संब्याल, मन्हास, लखनपुरिया और जसरोटिया बिरादरियों की वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर कुल देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह सबसे पहले ध्वजारोहण की रस्म की गई। इसके बाद पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन किया। इसमें भक्तों ने आहुतियां डालीं। इसके बाद भजन-कीर्तन किया गया। जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू ने कहा कि बाबा कौड़ा के देवस्थान पर होने वाली वार्षिक मेल में जिस तरह से हर बिरादरी के लोग शामिल होकर उनका आशीष प्राप्त करते हैं, यह सुखद अनुभूति प्रदान करने वाला है क्योंकि इससे हमारी एकता और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने सभी बिरादरियों के लोगों को ऐसे कार्यक्रमों में अपने बच्चों को भी लाने का आह्वान किया ताकि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को जान सकें। कार्यक्रम के अंत में भंडारा लाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed