फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: तरफ सांझी गांव में किया अक्षत वितरण

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम की तिथि के नजदीक आने के साथ जिले में अक्षत वितरण कार्यक्रम में लगी टोलियों में उत्साह चरम पर पहुंच गया है। वहीं, इस दौरान जिले के विशिष्ट व्यक्तियों को भी रामलला का निमंत्रण पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


वीरवार को कठुआ शहर से सटे तरफ सांझी गांव में अक्षत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री रामलला अक्षत वितरण कार्यक्रम की ओर से तय टोली में बढ़ी संख्या में सिख संगत ने भी हिस्सा लेकर गांव के हर घर में जाकर रामलला का निमंत्रण दिया। वहीं, इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह पंकज खजूरिया ने विश्वविद्यालय के कठुआ कैंपस के रेक्टर प्रो. अरविंद जसरोटिया को श्रीराम का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


श्री रामलला अक्षत वितरण कार्यक्रम के विभाग संयोजक दिवाकर शर्मा ने अक्षत वितरण कार्यक्रम में विभिन्न पंथों, समुदायों और धार्मिक संगठनों के शामिल होने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि भगवान राम के इस काम में जिस तरह से लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल हो रहे हैं, उससे रामलला के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम को तो चार चांद लग ही रहे हैं, इससे हमारी एकता भी मजबूत होगी। जो भारत को और मजबूत राष्ट्र बनाने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed