{"_id":"65a8441421ce804366014120","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-6310-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: थैं बस्ती में घर-घर किया अक्षत वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: थैं बस्ती में घर-घर किया अक्षत वितरण
विज्ञापन
कठुआ। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले में अक्षत वितरण कार्यक्रम में जोरशोर से जारी है। इसमें कठुआ शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह शाम अक्षत वितरण करने के लिए निकलने वाली टोलियों द्वारा किए जाने वाले रामनाम संर्कीतन से जिले में वातावरण राममय बना हुआ है।
बुधवार को लखनपुर खंड के थैं बस्ती में अक्षत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह पंकज खजूरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अक्षत वितरण टोलियों के साथ घर-घर जाकर पूजित अक्षत के साथ पत्रक व रामलला के नवनिर्मित मंदिर का चित्र भेंट कर उन्हें अपने गांव के मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने ग्रामीणों को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की शाम अपने घरों आसपास के मंदिरों में दिवाली मनाने के लिए भी कहा।
इस मौके पर जिला कार्यवाह ने अक्षत वितरण करने वाली टोलियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह हमारे पूर्व जन्म के पुण्य कर्म का प्रताप है कि हमें प्रभु श्रीराम के काम को सफल बनाने में हनुमान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। लिहाजा हमें इसे प्रभु की इच्छा मानकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपना सौ प्रतिशत योगदान देना होगा।
विज्ञापन
मंदिरों में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
कठुआ। उधर जिले में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान भी जोरशोर से जारी है। बुधवार की सुबह भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चन्नग्रां स्थित बुआ दी बाई में सफाई अभियान चलाया। वहीं, शाम के समय जसरोटा स्थित काली माता के मंदिर में सफाई की।
कार्यक्रम में विशेष से रूप में उपस्थित भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीलम लंगेह, सचिव राकेश देव ने स्वच्छता अभियान के प्रभारी तिलक राज भगत, महिला मोर्चा की जिला प्रधान सुषमा शर्मा व महासचिव पिंकी देवी ने स्थानीय भक्तों के साथ मंदिर के भीतर व आसपास स्वच्छता अभियान चलाया।
इस मौके पर लंगेह ने बताया कि 22 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत भाजपा के कार्यकर्ता हर मंदिर और तीर्थ स्थलों पर सफाई के विशेष अभियान चला रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम के अंतिम दिन मंदिरों को सजाया भी जाएगा।