{"_id":"66e214d69df7f8b0a602d324","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113086-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: देवी-देवताओं की झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: देवी-देवताओं की झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
कठुआ। शहर में श्री गणेश महोत्सव पर पंडालों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों की सहभागिता बढ़ रही है। मंगलवार की रात को पुराने कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में कलाकारों ने देवी-देवताओं की झांकियां निकालकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करवाए जाने वाले इस आयोजन की शुरुआत भजन संध्या के साथ हुई। रात करीब नौ बजे के बाद रासलीला का आयोजन किया गया। प्रतिदिन की तरह श्री गणेश वंदना के साथ शुरू हुई रासलीला में जम्मू से आए मुन्ना आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने खाटू श्याम, राधा-कृष्ण सहित कई अन्य झांकियां प्रस्तुत कीं। इसे देखने के लिए पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। वहीं, बुधवार को आयोजन स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर मौजूद व्यापारी राधाकृष्ण शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में अपना हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। वहीं, ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें भगवान श्री गणेश की प्रतिमा व स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।