फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: भगवान के विभिन्न स्वरूपों का झांकियों में दर्शन पाकर मंत्रमुग्ध दिखे श्रद्धालु

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। शहर में जारी गणेश महोत्सव के दौरान जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसके लिए सजाए गए पंडालों में जहां देर रात तक कहीं भजनों की गूंज सुनाई दे रही है तो कहीं रासलीलाओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मुखर्जी चौक से सटे पुराने कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करवाए जाने वाले कार्यक्रम में रविवार की रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें प्रमोद चड्ढा के भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभाेर किया। वहीं रात नौ बजे के बाद श्री गणेश वंदना के साथ शुरू हुई रासलीला में कलाकारों ने देवी-देवताओं की झांकियां निकालकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

देर रात तक चली रासलीला के दौरान कलाकारों ने श्री गणेश और महादेव के बीच हुए युद्ध का ऐसा संगीतमय प्रस्तुतिकरण किया कि मौजूद भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान कलाकारों ने माता सती और महादेव की व राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत कीं। इनके दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रासलीला के दौरान विशेष रूप से उपस्थित चिनाब टेक्सटाइल के उपाध्यक्ष मनोज झा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया। वहीं, ट्रस्ट के सदस्यों ने भी उन्हें भगवान श्री गणेश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed