{"_id":"664a852c73a795b4740821a4","slug":"caltural-news-kathua-news-c-10-1-drn1026-363782-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य 29 को बनियाड़ी में करेंगे प्रवचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य 29 को बनियाड़ी में करेंगे प्रवचन
विज्ञापन
हीरानगर। प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य 29 मई को हीरानगर उपमंडल की मढ़ीन तहसील के बनियाडी गांव में स्थित वेद माता गोशाला में सत्संग करेंगे। इसकी जानकारी कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवक राकेश चौधरी ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर दी।
उन्होंने कहा कि 25 से 31 मई तक गोशाला में संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें संत समाज के कई ज्ञानी जुटेंगे।
29 में को प्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य कथा सुनाएंगे।
उन्होंने बताया कि 28 मई को अनिरुद्धाचार्य यहां पहुंचेंगे। 29 मई को चड़वाल से शोभायात्रा शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए कोई टिकट नहीं है, बल्कि जो यहां आना चाहता है और उसके पास यातायात की व्यवस्था नहीं है तो हमारी टीम उसे यहां पहुंचाएगी। इसके अलावा यहां हर सुविधा का इंतजाम किया गया है।
वहीं विशाल कार्यक्रम के लिए बड़े पंडाल को बनाने का काम दिन रात चल रहा है।