फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bus stop drivers are not bringing minibuses

चालक मिनी बसों को नहीं ला रहे बस स्टाप

विज्ञापन
Bus stop drivers are not bringing minibuses
बिलावर में ब्लॉक दिवस के दौरान एडीसी के समक्ष समस्याएं रखते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सभागार में बुधवार को एडीसी बिलावर संदेश कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक का हुई। इस दौरान इलाके से आए जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया। नगर कमेटी बिलावर के अध्यक्ष उमाकांत बसौतरा ने बताया कि बिलावर में चलने वाली मिनी बसों को चालक बस स्टैंड पर नहीं ले आते हैं। बस चालक मनमानी करते हुए बस को आधे रास्ते से मोड़ कर वापस चले जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

मुनि पंचायत के सरपंच रमेश कुमार ने अधिकारी को अवगत कराया कि उनके गांव से गुजरने वाली नहर में आज तक पानी नहीं छोड़ा गया है। ऐसे में गेहूं की फसल सूख रही है। उन्होंने जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़ने की मांग की है। पल्लन पंचायत के पूर्व सरपंच अख्तर अली की अध्यक्षता में स्थानीय महिलाओं का एक शिष्टमंडल अधिकारी से मिला। शिष्टमंडल में आए लोगों ने अधिकारी को अवगत करवाया कि उनकी पंचायत के मोहल्ला पादा में पिछले कई महीनों से पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे लोग काफी परेशान है। बिलावर कस्बे का एक शिष्टमंडल हरीश चंदेल की अध्यक्षता में अधिकारी से मिला। उन्होंने जेडईओ का कार्यालय बिलावर में खोलने की मांग की। एडीसी ने तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा को निर्देश दिए के पल्लन गांव के मोहल्ला पादा में जाकर स्थिति का जायजा लें और पेयजल की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें। इसी के साथ अन्य क्षेत्रों की समस्याओं को भी जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed