{"_id":"629a508239224f013c6f14fc","slug":"bsp-workers-pay-tribute-to-rajni-bala-kathua-news-jmu2611702112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा कार्यकर्ताओं ने रजनी बाला को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजनी बाला का श्रद्धांजलि देते बसपा नेता। संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। कश्मीर संभाग के कुलगाम में आतंकवादियों की गोलियों का शिकार बनी शिक्षिका रजनी बाला को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है। शुक्रवार को शहर के वार्ड 17 स्थित सद्गुरु कबीर मंदिर में बहुजन समाज पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सद्गुरु कबीर सभा की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भाग लेकर रजनी बाला के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें अपना श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
इस मौके पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा ने आतंकवादियों द्वारा शिक्षिका की हत्या करने पर दुख जताते हुए कहा कि कश्मीर संभाग में धर्म विशेष को निशाना बनया जाना भाजपा की देन है। उन्होंने उपराज्यपाल को जम्मू कश्मीर का प्रशासन चलाने में असफल करार देते हुए सरकार से उन्हें वापस बुलाने की मांग की। मजोत्रा ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर सुरक्षा के इंतजाम के बाद भी लगातार होने वाली निर्दोषों की हत्या से साफ हो गया है कि कश्मीर संभाग में सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। वहीं सद्गुरु कबीर सभा के प्रधान राजकुमार ने सरकार से आम लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने की मांग की। बसपा के युवा नेता सुनील मजोत्रा ने कहा कि एक धर्म विशेष के प्रति की जा रही हिंसा केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम है। अगर सरकार कश्मीर संभाग में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान नही कर सकती है तो इन कर्मचारियों को तब तक के लिए वर्क फ्राम होम की सहूलियत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।