फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Border people demonstrated against Pakistan

सीमावर्ती लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Border people demonstrated against Pakistan
हीरानगर। पाकिस्तान ने ड्रोन की मदद से विस्फोटक भेजने की नापाक कोशिश कर एक बार फिर अपनी औकात दिखाई है। पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ ढ़ली गांव के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल डीडीसी सदस्य कर्ण कुमार ने कहा पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रदेश में अशांति फैलाने के लिए नए हथकंडे अपनाता है। ड्रोन से विस्फोटक भेजने की कोशिश ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि पाकिस्तान भरोसा करने लायक मुल्क नहीं है। लेकिन उसे यह अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि उसकी हर साजिश को नाकाम करने की ताकत हमारे सुरक्षा बलों में है। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा में किसी तरह की बाधा डालने का प्रयास अगर पाकिस्तान ने किया तो इसके अंजाम अच्छे नहीं होंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से पहले पाकिस्तान को सबक सिखाया है फिर वही अंजाम होगा। इसी दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों से यह मांग की कि इस इलाके में पाकिस्तान की नापाक हरकतों को अंजाम देने में जो मददगार हैं उनकी जल्द तलाश कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed