{"_id":"67744037901a1553b10e451a","slug":"border-loin-club-won-volleyball-tournament-kathua-news-c-201-1-knt1006-116210-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बार्डर लॉयन क्लब बना वॉलीबाल टूर्नामेंट का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बार्डर लॉयन क्लब बना वॉलीबाल टूर्नामेंट का विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। बार्डर लॉयन क्लब ने गांव गंगू चक में चंपा शास्त्री वाॅलीबाल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।
श्री द्वारिका नाथ शास्त्री महाराज की याद में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में बार्डर लॉयन ने अब्बास क्लब को 2-1 से मात दी। इसी के साथ मंगलवार को प्रतियोगिता संपन्न हो गई।
मंगलवार को भीषण ठंड के दौरान बार्डर लाॅयन क्लब और अब्बास क्लब के बीच हुए फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबला तीन सेटों तक चला। टूर्नामेंट में मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी व पूर्व सरपंच राकेश चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने और विशेष रूप से उपस्थित रोमेश चंद्र, कुलदीप राज, गणेश दास, संजय कुमार, देवी दास, निशांत शर्मा, मनप्रीत शर्मा आदि ने विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया।
युवाओं से रूबरू होते मुख्य अतिथि ने श्री द्वारिका नाथ शास्त्री को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा समाज की बेहतरी के लिए कार्य करते थे और उसी रास्ते पर उनके सुपुत्र श्री गंगाधर महाराज चल रहे हैं। गंगू चक गांव पर शास्त्री जी की विशेष कृपा है। वाॅलीबाल टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए गांव के लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के बढ़ते चलन से सिर्फ खेलें ही बचा सकती हैं।