फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Blood donation

रक्तदान कर बचाया जा सकता है बहुमूल्य जीवन

विज्ञापन
Blood  donation
जीएमसी कठुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करती प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि नादिर भट्ट, संवाद? - फोटो : KATHUA
कठुआ। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ और आईएसबीटीआई ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

जेके ब्लड डोनर्स सोसाइटी के सहयोग से रक्त आधान चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित शिविर का उद्घाटन जीएमसी की प्राचार्या डॉ. अंजलि नादिर भट्ट ने किया। इस मौके पर एसोसिएटेड अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चित्रा वैष्णवी, एचओडी रेडियोलॉजी और आईएसबीटीआई के कार्यकारी सदस्य डॉ. अंकुश भार्गव भी मौजूद रहे।

डॉ. अंजलि ने जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ाने की आवश्यकता से अवगत कराया। बताया कि 18-65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में चार बार रक्तदान कर और एक बहुमूल्य जीवन बचा सकता है। इस मौके पर ब्लड डोनर्स सोसाइटी के स्वयंसेवकों में गगनप्रीत सिंह, संदीप मजोत्रा, अमनीत सिंह, अभिनव, रवि कांत, आदि शामिल रहे। वहीं, ब्लड बैंक की टीम का नेतृत्व डॉ. सोनिया गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed