फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Block diwas

ब्लॉक दिवस पर गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाई

विज्ञापन
Block diwas
हीरानगर। आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए एक छत के नीचे सभी अधिकारी मौजूद रहें, इसी उद्देश्य से सरकार ने ब्लॉक दिवस कार्यक्रम शुरू किया है। लेकिन, कुछ अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक दिवस में कुछ लोगों ने इस मुद्दे को एसडीएम के सामने उठाया। इस पर एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया है कि ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, ब्लॉक दिवस पर कुछ लोगों ने अपनी समस्या एसडीएम के सामने रखी। इस दौरान जिन अधिकारियों को उस समस्या का हल करना था, वे वहां मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

पंच श्याम लाल शर्मा ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं बताने के बाद कुछ अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब यहां अधिकारी आएंगे ही नहीं, तो समस्या सुनाएंगे किसे? इस पर एसडीएम राकेश शर्मा ने कहा कि अगले ब्लॉक दिवस पर सभी अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। और आज जो अधिकारी गैरहाजिर हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोगों की कुछ समस्याओं का मौके पर निवारण भी किया गया, जिसके लिए लोगों ने एसडीएम का आभार व्यक्त किया। छन्न मोरियां से आए कुछ लोगों ने एसडीएम से मांग की है कि अगली बार इस कार्यक्रम का आयोजन कंडी क्षेत्र के किसी गांव में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed